हरपाल सिंह बेदी

चेन्नई, 8 दिसम्बर। कुश माएनी और मिकेस जानसन (डेनमार्क) के प्रतिनिधित्व वाली मुम्बई फाल्कंस टीम ने रविवार को एमएमआरटी में आयोजित फ्रेंचाइजी बेस्ड एक्स1 रेसिंग लीग के पहले संस्करण के दूसरे चरण में तीन में से दो रेस अपने नाम करते हुए ग्रैण्ड डबल पूरा किया । एक रेस में अर्जुन माएनी और ओलीवर वेब (इंग्लैंड) के प्रतिनिधित्व वाली बेंगलोर रेसिंग स्टार्स टीम विजयी रही।

दिन की पहली रेस में बेंगलोर ने बाजी मारी। इस रेस के दौरान छह कारें तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक से बाहर हो गईं। इससे दूसरी और तीसरी रेस में छह कारों की ग्रिड ही बन सका लेकिन इससे मुम्बई की दोहरी जीत पर कोई असर नहीं पड़ा।

रेस-1 के दौरान सेफ्टी कार पीरियड को लेकर बाधा पैदा हुई क्योंकि एक कार के इंजन में धमाका हो गया था। बेंगलोर ने ग्रिड पर चौथे स्थान से शुरुआत की थी। वह मुम्बई, अहमदाबाद और हैदराबाद टीमों से पीछे था लेकिन ट्रैक पर अच्छी रणनीति के कारण वह आगे हो गया।

टीमों को नौवें और 14वें मिनट में अनिवार्य रूप से ड्राइवरों की अदला-बदली करनी थी। बदलाव के तौर पर बेंगलोर के अर्जुन और वेब ट्रैक पर आए और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश तथा मिकेल को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली।

हैदराबाद टीम के विटेनटोनियो लुइजी और गोसिया रोडेस्ट तीसरे स्थान पर रहे।

दूसरी रेस रिवर्स ग्रिड से शुरू हुई। तीन बार के एशिया पैसेफिक रैली चैम्पियन दिल्ली के गौरव गिल ने पोल पोजीशन से शुरुआत की और रघुल रंगास्वामी के बदलाव के तौर पर आने तक लीड पर रहे। रंगास्वामी ने ट्रैक पोजीशन कायम रखी और मुम्बई फाल्कंस के कुश और जेनसन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। बेंगलोर टीम पांचवें स्थान से शुरुआत करते हुए तीसरे स्थान पर रही।

मुम्बई फाल्कंस टीम ने दिन की तीसरी रेस में जीत हासिल करते हुए शानदार डबल पूरा किया।
 
परिणाम (अंतिम ):
 
रेस -1: 1. बेंगलुरु रेसिंग स्टार्स (अर्जुन माएनी /ओलिवर वेब) (27 मीटर, 23.458 सेकेंड); 2. मुंबई फाल्कंस (कुश माएनी / मिशेल जेनसेन) (27: 24.018); 3. ब्लैकबर्ड्स हैदराबाद (विटेंटोनियो लुइजी / गोसिया रोडेस्ट) (27: 28.969)।  

रेस -2: 1. मुंबई फाल्कन्स (28: 02.222); 2. एडी रेसिंग दिल्ली (गौरव गिल / रघुल रंगास्वामी) (28: 21.637); 3. बैंगलोर रेसिंग स्टार्स (28: 25.847)।

रेस -3: 1. मुंबई फाल्कन्स (27: 59.175); 2. बैंगलोर रेसिंग स्टार्स (28: 03.838); 3. ब्लैकबर्ड्स हैदराबाद (लुजी / अखिल रवीन्द्र) (28:28)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here