LIVE

सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की कुल संख्या 103 हो गई है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि भारत आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा आर्द्रभूमियों को दिए जा रहे महत्व को रेखांकित किया, विशेष रूप से जैव विविधता के संरक्षण, जल एवं जलवायु सुरक्षा को बढ़ाने तथा स्थानीय आजीविकाओं को बनाए रखने के लिए।

मंत्री ने कहा कि नवीनतम संरक्षण देश की समृद्ध आर्द्रभूमि पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण के प्रति भारत के निरंतर प्रयासों और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले पारिस्थितिक, जलवायु एवं आजीविका लाभों को मजबूत करने की पुष्टि करते हैं। उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए श्री यादव ने पर्यटकों को सुखना और सौज की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए वहाँ जाने का आमंत्रण दिया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »