केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर फरीदाबाद आयुक्तालय ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 16.11.2026 को हरियाणा के रेवाड़ी में राम गढ़ रोड पर एक फर्म के परिसर में तलाशी ली, जिस पर स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर (एचएसएनएस) का निर्वहन किए बिना पान मसाला बनाने का संदेह था।
तलाशी के दौरान, “धनराज: ब्रांड पान मसाला के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली चार वर्टिकल पाउच-पैकिंग मशीनें वहां क्रियाशील पाई गईं। जांच में पता चला कि फर्म ने न तो एचएसएनएस उपकर अधिनियम, 2025 के तहत पंजीकरण प्राप्त किया था और न ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपनी पैकिंग मशीनों को आवश्यक घोषित किया था। एचएसएनएस उपकर 01.02.2026 से लागू है और पान मसाला निर्माताओं पर स्थापित मशीनों की क्षमता के आधार पर लगाया जाता है। भुगतान/चोरी न किए गए उपकर की राशि उपरोक्त अधिनियम के तहत 116.48 करोड़ रुपये है।
इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत पान मसाला के निर्माण के लिए मशीनों की घोषणा किए बगैर उन्हें चलाना अपराध है। तदनुसार, एक व्यक्ति, जो इन मशीनों का मालिक और संचालित करता है, उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उस व्यक्ति को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले की जांच की जा रही है।
Comments (0)