LIVE

रक्षा राज्य मंत्री गुवाहाटी में एनसीसी के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन 2026 में भाग लेंगे

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अतिरिक्त महानिदेशकों का विशेष संयुक्त सम्मेलन 15 अक्टूबर, 2026 को गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पूर्वोत्‍तर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एनसीसी से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ करेंगे और इसमें रक्षा मंत्रालय, एनसीसी और भाग लेने वाले राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह सम्मेलन एनसीसी के विस्तार, कैडेट कल्याण, प्रशिक्षण, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक चुनौतियों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित होगा। यह एनसीसी और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा, ताकि संगठन की पहुंच, प्रभावशीलता और प्रभाव को बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक पहलों का पता लगाया जा सके।

राष्ट्रीय कैडेट कोर अपनी सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास (एसएससीडी) गतिविधियों के माध्यम से युवा विकास, राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक सहभागिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनसीसी केंद्र और राज्य सरकारों के साझा दायित्‍वों के अंतर्गत देश के 99 प्रतिशत से अधिक जिलों में अनुशासित, जिम्मेदार और प्रेरित नागरिकों के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »