LIVE

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की  


दोनों पक्ष रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत


रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 13 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में चेक रिपब्लिक के फर्स्‍ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और उद्योग एवं व्‍यापार मंत्री श्री कारेल हैवलिकेक के साथ एक द्विपक्षीय बैठक  की। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के पूरे परिदृश्‍य की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने मौजूदा सहयोग और अलग-अलग संयुक्‍त उपक्रमों की सफल स्थापना का स्वागत किया, साथ ही वे ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए इंडिया-चेक संयुक्‍त रक्षा कमेटी के तहत इस सहयोग  को और आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने शांति और सुरक्षा के मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा की और इलाके में स्थिरता बनाए रखने के लिए अधिक सहयोग की जरूरत को स्‍वीकार किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और चेक रिपब्लिक के बीच साझेदारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों और आपसी भरोसे और सम्मान के साझा मूल्‍यों पर आधारित है।

श्री कारेल हैवलिकेक चार दिन के भारत दौरे पर हैं और अलग-अलग मंत्रालयों, व्‍यापारियों और कारोबारियों से बातचीत कर रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु और मुंबई में अलग-अलग उद्योगों का दौरा करेंगे।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »