LIVE

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का एक लेख साझा किया, जिसमें कैंसर के उपचार पर आने वाले खर्च को कम करने और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए उपायों पर प्रकाश डाला गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का लिखा एक लेख साझा किया है।

इस लेख में यह बताया गया है कि कैंसर रोधी दवाओं की लागत कम करने से लेकर कैंसर देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक भारत मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

बेहतर स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच कभी भी सामर्थ्य से सीमित नहीं होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda के लेख में बताया गया है कि कैंसर रोधी दवाओं की लागत कम करने से लेकर कैंसर देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक, भारत मरीजों और उनके परिवारों पर उपचार खर्च का बोझ कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

यह लेख पढ़ें! https://hindu stantimes.com/opinion/when-cancer-hits-the-cost-of-treatment-shouldn-t-bite-101794509358328.html” 

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »