LIVE

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का धन्यवाद किया है। श्री मोदी ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर देश आज विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है और हम भारत को और अधिक शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

स्नेहपूर्ण संदेश के लिए आपका हृदय से आभार, माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी। आपके द्वारा व्यक्त की गई भावनाएं मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान हैं।

कोटि-कोटि देशवासियों की प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश आज विकास के नित-नए मानदंड गढ़ रहा है। उनके सहयोग और आशीर्वाद से हम पूरी निष्ठा के साथ भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

@ombirlakota

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »