प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, विशेष रूप से दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए। श्री मोदी ने आगे यह उम्मीद जताई कि वह इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूती रहें और भारत के लिए कई और उपलब्धियां हासिल करती रहें।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया:
“@Anahat_Singh13 ने एक शानदार रजत पदक जीता! एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है, विशेष रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए। वह इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूती रहें और भारत का नाम रोशन करती रहें: पीएम @narendramodi”
Comments (0)