LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर हरिता भद्रा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में शानदार कांस्य पदक जीतने पर हरिता भद्रा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ लगाई और पोडियम पर अपनी जगह बनाई। श्री मोदी ने इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और कहा कि भारत को उन पर गर्व है।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा:

“एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा ने शानदार कांस्य पदक जीता! एशियाई खेलों में अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ लगाई और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। भारत को उन पर गर्व है: PM @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »