LIVE

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि संवाद किस प्रकार विवादों की जगह ले रहा है और विश्वास केंद्र-राज्य संबंधों को सुदृढ़ कर रहा है  


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे संवाद विवादों की जगह ले रहा है, विश्वास केंद्र-राज्य संबंधों को सुदृढ़ कर रहा है और विकास प्रगति के नए रास्ते खोल रहा है। लेख में पिछले दशक में सहकारी संघवाद में आए बदलावों और हमने विश्वास के बल पर कितनी प्रगति की है और क्या अर्जित किया है, इसका विश्लेषण किया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“संवाद विवादों की जगह ले रहा है, विश्वास केंद्र-राज्य संबंधों को सुदृढ़ कर रहा है और विकास प्रगति के नए रास्ते खोल रहा है। अपने नवीनतम लेख में, असम के मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa ने पिछले दशक में सहकारी संघवाद में आए बदलावों का विश्लेषण किया है। यह आत्‍म-निरीक्षण करने वाला लेख है कि हमने कितनी प्रगति की है और विश्वास के बल पर हमने क्या अर्जित किया है!”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »