Desh
-
समय की बचत, यात्रा छोटी
Big News
-
Your Excellency, Mr. Prime Ministerदोनों देशों के delegates,मीडिया के साथियों,नमस्कार!…
-
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है: ” नंद के घर आनंद भयो जय हो बृजपाल की, जय हो बृजपाल की, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की… भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की समस्त देशवासियों को मंगलकामनाएँ। आराध्य श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रेम उनके देश और दुनियां के अनगिनत भक्तों में असीम है। बालरूप में कन्हैया की लीलाएं इतनी मनमोहक रही कि बच्चों को लाड, दुलार और भाव से कान्हा और कन्हैया पुकारते हुए मन प्रसन्नता से भर जाता है। प्रत्येक मां बच्चों पर माता यशोदा सा स्नेह न्योछावर करना चाहती है। श्री कृष्ण ने जीवन के यथार्थ को दर्शाया। कर्तव्य, नीति, न्याय, विवेक, साहस और जीवन-संतुलन का महान दर्शन श्री कृष्ण का महाभारत के रणक्षेत्र में अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान है। यह संदेश मानव जीवन के लिए सदियों से मार्गदर्शक बना हुआ है। भारत के दर्शन की आत्मा गीता को मानते है। श्री कृष्ण हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, जो व्यक्ति सत्य और धर्म के साथ खड़ा रहता है, अंततः विजय उसी की होती है। श्री कृष्ण, गोविंद, हरे मुरारी, हे नाथ नारायण, वासुदेव के जन्मोत्सव पर मेरी प्रार्थना है कि हर घर में सुख-शांति, हर मन में विश्वास और हर जीवन में नई ऊर्जा एवं उमंग का संचार हो। जन्माष्टमी पर कामना करता हूं कि सभी श्रद्धालुओं पर प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहे।हमारा राष्ट्र व समाज सत्य, न्याय एवं मानवता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। ।जय श्री कृष्ण।”
-
उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति श्री सीपी राधाकृष्णन…
-
प्रधानमंत्री ने गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को याद…
-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान अभिनेता उत्तम कुमार को…
-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संस्कृत का एक सुभाषितम्…
-
राष्ट्रीय नेतृत्व संवाद में सरकार, शिक्षा और उद्योग जगत भविष्य…
-
“भारत के विकेंद्रित अनाज भंडारण का सुदृढ़ीकरण” भारत के बढ़ते…
-
दलहन खरीद, ऑयल पाम, कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और बीज…