LIVE

आईसीजी ने 3,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड किया

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस  ने 25 सितंबर, 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संयुक्‍त अभियान के दौरान 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

संयुक्‍त अभियान में लगभग 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ ज़ब्त किए गए और पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

आईसीजी ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सटीक समुद्री-हवाई निगरानी और लगातार नज़र रखी और इसका नतीजा यह हुआ कि ईरान की एक संदिग्ध नाव का लगातार पीछा करते हुए उसे रोका। पकड़ी गई नाव, चालक दल के सदस्‍य और जब्त की गई सामग्री को कड़ी सुरक्षा में आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया गया।  

यह सफल ऑपरेशन ‘नशा मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय विज़न में महत्‍वपूर्ण योगदान है। यह कार्रवाई समुद्री नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने तथा भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस बनाए रखने के आईसीजी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »