LIVE

मेरा युवा भारत ने 100-सप्ताह के नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत देशव्यापी दीपोत्सव और नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया


अभियान के आठवें सप्ताह में 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1.19 लाख से अधिक युवाओं और नागरिकों की भागीदारी

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ 100-सप्ताह संकल्प अभियान के आठवें सप्ताह के दौरान 6 और 7 नवंबर, 2026 को देशव्यापी स्तर पर ‘नशा मुक्त युवा दीपोत्सव – एक दीया संकल्प का’ और नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा पर परिचर्चा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन दोनों पहलों के माध्यम से दीपावली के उत्सव को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और जमीनी स्तर पर संवाद से जोड़ा गया। इन कार्यक्रमों में 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 1.19 लाख से अधिक युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्प लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261110124720_c66019.jpg

‘नशा मुक्त युवा दीपोत्सव – एक दीया संकल्प का’

इस पहल के अंतर्गत कुल 435 कार्यक्रम और 568 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 1,10,101 लोगों ने भाग लिया। इन गतिविधियों में रंगोली बनाना, दीप प्रज्ज्वलन, मिठाई वितरण, जागरूकता कार्यक्रम और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों का सम्मान शामिल था। ब्रह्माकुमारीज, ईपीएसआई और हार्टफुलनेस सहित सहयोगी संगठनों ने भी इन आयोजनों में सहभागिता की।

मेरा युवा भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्वयंसेवकों के साथ दीपोत्सव मनाया, बांदा स्थित वृद्धाश्रम में मिठाइयों और फलों का वितरण किया तथा रामपुर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली और धमतरी में दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भी इस उत्सव का आयोजन किया गया और वृद्धाश्रम में मिठाई बांटी गई। इसी प्रकार महाराष्ट्र के यवतमाल, पुडुचेरी के यानम तथा जम्मू-कश्मीर में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261110124727_ec2294.jpg

‘नशा मुक्त युवा पर परिचर्चा’ के माध्यम से नेबरहुड युवा पार्लियामेंट का आयोजन

नेबरहुड युवा पार्लियामेंट के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर आयोजित ‘नशा मुक्त युवा पर परिचर्चा’ पहल के अंतर्गत 85 कार्यक्रम और 298 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 9,526 लोगों ने भाग लिया। इन परिचर्चाओं में मादक पदार्थों के सेवन, इससे जुड़ी चुनौतियों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

प्रत्येक नेबरहुड युवा पार्लियामेंट का उद्देश्य हर ब्लॉक कम से कम 80 युवाओं को चार संरचित सत्रों के माध्यम से जोड़ना था। इन सत्रों में मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में जानकारी, ‘मादक पदार्थों के सेवन को समझना: भारत के युवाओं के समक्ष चुनौतियां’, ‘जागरूकता से कार्रवाई तक: नशामुक्त युवा के लिए उपाय’ तथा ‘बदलाव की कहानियां: नशामुक्त भारत की ओर यात्रा’ शीर्षक से श्रव्य-दृश्य प्रस्तुति शामिल थी।

इन परिचर्चाओं के दौरान नारा लेखन, रंगोली बनाना, नुक्कड़ नाटक, संवादात्मक सत्र और नशामुक्ति की शपथ आदि गतिविधियां भी आयोजित की गईं। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना, महाराष्ट्र के लातूर, पूर्वी दिल्ली और छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image003_20261110124735_9a0174.jpg

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ 100-सप्ताह संकल्प अभियान युवाओं की निरंतर भागीदारी और समुदाय आधारित प्रयासों के माध्यम से नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में देशव्यापी मंच प्रदान कर रहा है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »