LIVE

कर्नाटक में अनुसूचित जनजाति का विकास


जनजातीय
 कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर, 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) का शुभारंभ किया। इस अभियान में 17 लाइन मंत्रालयों द्वारा क्रियान्वित 25 उपाय शामिल हैं और इसका उद्देश्य 63,843 गाँवों में अवसंरचना संबंधी कमियों (अंतरों) को दूर करना, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी सुविधाओं तक पहुँच में सुधार करना तथा कर्नाटक के हासन जिले सहित 30 राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों के 549 जिलों और 2,911 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातियों को लाभान्वित करते हुए आजीविका के अवसर प्रदान करना है।

डीएजीयूए ग्राम सूची में सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु 4 ब्लॉकों के 6 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-

ब्लॉक का नामजीपी का नामगांव का नाम
बेलूरहगारेअंगदिहल्ली
अरसीकेरेउंडीगनालूकुरूदहल्ली
अरसीकेरेकल्लुगुंडीवलेहल्ली
हासनयालागुंडाबोम्मनहल्ली
हासनजगरावल्लीजगरावल्ली
होलेनरसीपुरमूडालाहिप्पेजक्कावल्ली

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) योजना के अंतर्गत, कर्नाटक के हासन जिले सहित 30 राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पेयजल, आवास, सड़क संपर्कता, आजीविका सृजन, कौशल विकास और डिजिटल अवसंरचना के विकास हेतु अभिसरण योजना का विवरण अनुलग्नक 1 में दिया गया है।

डीएजेजीयूए के अंतर्गत लाइन मंत्रालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के प्रारंभ से अब तक कर्नाटक के हासन जिले में अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के कल्याण एवं विकास का विवरण अनुलग्नक 2 में दिया गया है।

कर्नाटक के हासन जिले सहित 30 राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों के 549 जिलों में वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान, विभिन्न उपायों के क्रियान्वयन हेतु डीएजेजीयूए के अंतर्गत वित्तीय आवंटन का ब्यौरा अनुलग्नक 3 में दिया गया है।

अनुलग्नक 1

दिनांक 06.08.2026 के लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3218 के भाग (ख) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

क्र.सं.मंत्रालययोजना का नाममिशन लक्ष्य
1ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी)पीएमएवाई-जी आवास20 लाख
पीएमजीएसवाई — सड़कें25,000 किलोमीटर सड़क
2स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालयसचल चिकित्सा इकाइयाँ1,000 सचल चिकित्सा इकाइयाँ
3दूरसंचार विभागसार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि (यूएसओएफ)5,252 गाँव
4जल शक्ति मंत्रालयजल जीवन मिशन (जेजेएम)सभी गाँवों को संतृप्त किया जाना है।
5नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयनई सौर ऊर्जा योजना — पीएम सूर्य घर योजना2,000 संस्थाओं में सौर रूफटॉप का प्रावधान
6महिला और बाल विकास मंत्रालयआंगनवाड़ी केंद्र — पोषण 2.0 (आईसीडीएस)2,000 नई आंगनवाड़ियाँ
7स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालयसमग्र शिक्षा अभियान (एसएसए)1,000 छात्रावास
8कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालयजन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) योजनाजनजातीय जिलों में 30 कौशल केंद्र
 1,000 वन धन विकास केंद्रों और जनजातीय समूहों का प्रशिक्षण
9आयुष मंत्रालयपोषण वाटिकाएँ700 पोषण वाटिकाएँ
10कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय(पीएम-आरकेवीवाई)वन अधिकार अधिनियम पट्टाधारकों को कृषि सहायता (लगभग 2 लाख)
11विद्युत मंत्रालयनवस्वरूपित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस)प्रत्येक गैर-विद्युतीकृत आवास एवं असंबद्ध सार्वजनिक संस्था (लगभग 2.35 लाख)
12पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालयएलपीजी — उज्ज्वला योजना25 लाख एलपीजी कनेक्शन
13पंचायती राज मंत्रालयराष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए)सभी ग्राम सभाओं, उप-मंडल और वन अधिकार अधिनियम से संबंधित जिलों में वन अधिकार अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम
14मत्स्य पालन विभागप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई)जनजातीय मछुआरों को सहायता: 10,000 व्यक्तिगत वन अधिकार और 1,000 सामुदायिक वन अधिकार
15पर्यटन मंत्रालयउत्तरदायी पर्यटन (स्वदेश दर्शन)1000 गृह प्रवास (होम स्टे)
16पशुपालन और डेयरी विभागराष्ट्रीय पशुधन मिशनव्यक्तिगत वन अधिकार धारकों को पशुधन प्रबंधन सहायता

अनुलग्नक 2

दिनांक 06.08.2026 के लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3218 के भाग (ग) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक

कर्नाटक के हासन जिले में उपायों के क्रियान्वयन की जिले-वार स्थिति

1(जल शक्ति मंत्रालय

जिले का नामब्लॉक का नामग्राम पंचायत का नामग्राम का नामयोजना स्वीकृत/अनुमोदित [हाँ/नहींएनए — संतृप्त ग्राम के लिए]संतृप्त
हासनअरसीकेरेकल्लुगुंडीवलेहल्लीहाँहाँ
हासनअरसीकेरेउंडीगनालूकुराधहल्लीहाँहाँ
हासनबेलूरहगारेअंगदिहल्लीहाँनहीं
हासनहासनजगरावल्लीजगरावल्लीहाँहाँ
हासनहासनयालागुंडाबोम्मनहल्लीहाँहाँ
हासनहोलेनरसीपुरमूडालाहिप्पेजक्कावल्लीहाँहाँ

1(). स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

राज्यजिलासंचालित एमएमयू
कर्नाटकहासन1

1(). ग्रामीण विकास मंत्रालयपीएमएवाई जी

ज़िले का नामब्लॉक का नामपंचायत का नामगाँव का नामअक्टूबर 2024 को या उसके बाद के स्वीकृतअक्टूबर 2024 के बाद मंज़ूर किए गए घरों का निर्माण पूरा हुआ।
हासनअरसीकेरेकालगुंडीवैलेहल्ली50
हासनअरसीकेरेउंडीगनालूकुरुदहल्ली31
हासनबेलूरहगारेअंगदिहल्ली30
हासनहासनजगरावल्लीजगरावल्ली00
हासनहासनयालागुंडाबोम्मनहल्ली40

1(). जनजातीय कार्य मंत्रालय

क्रसं.उपायजिलाइकाईस्वीकृत निधि(लाख रुपए में)
1एफआरएहासन, मांड्या, रामनगर116.27

अनुलग्नक 3

दिनांक 06.08.2026 के लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3218 के भाग (घ) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक

मंत्रालय/विभागउपायआवंटन (रुपये करोड़ में)
ग्रामीण विकास मंत्रालयपीएमएवाई-जी (20 लाख घर)33,800
ग्रामीण विकास मंत्रालयपीएमजीएसवाई (25,000 किमी सड़कें)25,000
जनजातीय कार्य मंत्रालयजनजातीय अवसंरचना, विपणन केंद्र, छात्रावास, सिकल सेल रोग केंद्र, वन अधिकार अधिनियम सहायता आदि।9,013
शिक्षा मंत्रालयसमग्र शिक्षा के अंतर्गत 1,000 छात्रावास2,750
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालयसतत कृषि सहायता2,500
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालयसचल चिकित्सा इकाइयाँ (1,000 एमएमयू तक)1,694
विद्युत मंत्रालयघरेलू विद्युतीकरण (आरडीएसएस)1,528
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालयएलपीजी कनेक्शन (पीएमयूवाई)550
दूरसंचार विभाग5,000 गाँवों में 4जी/5जी संपर्क (कनेक्टीविटी)500
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयऑफ-ग्रिड सौर कनेक्शन400
मत्स्य पालन विभागमत्स्य पालन सहायता (पीएमएमएसवाई)375
महिला और बाल विकास मंत्रालय8,000 आंगनवाड़ी केंद्र300
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयडिजिटल एकीकरण पहल250
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालयजनजातीय कौशल विकास केंद्र81
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालयवन धन विकास केंद्र, जनजातीय समूहों के माध्यम से कौशल विकास100
जल शक्ति मंत्रालयजल जीवन मिशन कवरेज50
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालयआयुष्मान भारत कवरेज50
आयुष मंत्रालय700 पोषण वाटिकाएँ50
पशुपालन और डेयरी मंत्रालयपशुधन मिशन75
पर्यटन मंत्रालय1,000 जनजातीय गृह प्रवास (होमस्टे)60
पंचायती राज मंत्रालयएफआरए क्षमता निर्माण30

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »