LIVE

ईएमआरएस के शैक्षणिक परिणाम


जनजातीय
 कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) की स्‍वीकृति, संचालन और निर्माण के विभिन्न चरणों की राज्य-वार स्थिति अनुलग्नक 1 में दी गई है।

ईएसएसई-2023 के ज़रिए पहले ही 9,111 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है और देश भर के ईएमआरएस के लिए 7,267 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक दूसरे बैच के लिए ईएसएसई-2025 के तहत परीक्षा आयोजित की गई है।

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में, ईएमआरएस में कक्षा X और XII का परिणाम क्रमशः 93.62 प्रतिशत और 87.82 प्रतिशत रहा। कक्षा X में 173 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण दर हासिल की और कक्षा XII में 92 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण दर हासिल किया। इसी वर्ष के दौरान ईएमआरएस के छात्रों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में निम्नानुसार अर्हता प्राप्त कीं:

क्र.सं.परीक्षाअर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या (2025–26)
1.जेईई (मेन)346
2.जेईई (एडवांस्ड)41
3.एनईईटी408
4.एनआईएफटी9
5.सीएलएटी1

ईएमआरएस में डिजिटल अधिगम को सुदृढ़ करने हेतु, स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल बोर्ड, इंटरनेट सुविधा युक्त कंप्यूटर प्रयोगशालाएं तथा एक समर्पित डीटीएच टीवी प्रदान किए गए हैं। एकलव्य चैनल, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम-आधारित अधिगम तथा प्रतियोगी परीक्षा संबंधी सामग्री प्रदान करता है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक संसाधनों तक निरंतर पहुंच सुनिश्चित होती है। वर्तमान में देश भर में ईएमआरएस में 284 स्मार्ट कक्षाएं हैं। सभी कार्यशील ईएमआरएस में मेधा एआई नाम का एक एआई-आधारित शिक्षण सहायक प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया गया है, यह प्लेटफ़ॉर्म शिक्षकों को पाठ योजना, प्रस्तुतीकरण, मूल्यांकन, प्रश्न बैंक और अन्य शिक्षण-अधिगम संसाधन तैयार करने में मदद करता है। इसके प्रभावी उपयोग के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए क्षमता-निर्माण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

आईआईटी-जेईई और एनईईटी की तैयारी कर रहे ईएमआरएस के होनहार छात्रों को खास मार्गदर्शन और अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए आठ उत्कृष्टता केंद्र काम कर रहे हैं। 2025 में शुरू किया गया ‘इंजीनियरिंग एंड एनईईटी एडमिशन ब्रिज एक्सेलरेटेड लर्निंग एंगेजमेंट’ (ईएनएबीएलई) कार्यक्रम, आईआईटी-जेईई और एनईईटी अर्हता प्राप्त करने की चाहत रखने वाले छात्रों को व्यवस्थित ऑनलाइन एकेडमिक सपोर्ट और कोचिंग देता है। ‘कौशल्य’ कार्यक्रम 12वीं उत्तीर्ण योग्य छात्रों के लिए क्लासरूम की पढ़ाई और औद्योगिक प्रशिक्षण को मिलाकर तीन साल का डिप्लोमा कोर्स देता है, जिससे उनके नौकरी पाने के मौके और करियर की संभावनाएं बेहतर होती हैं।

आयुष मंत्रालय ईएमआरएस में ‘पोषण वाटिका’ कार्यान्वित कर रहा है। छात्रों में पोषण के प्रति जागरूकता, खान-पान की स्वस्थ आदतें और अनुभव-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग ईएमआरएस में पचास पोषण वाटिकाएं स्थापित की गई हैं।

अभी तक, मध्य प्रदेश राज्य के लिए कुल 71 ईएमआरएस स्वीकृत किए गए हैं और ये सभी कार्यशील हैं। मध्य प्रदेश में छात्रों के नामांकन सहित ईएमआरएस के ज़िले-वार ब्यौरे, अनुलग्नक II में दिए गए हैं।

सभी नए ईएमआरएस 15 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए हैं और कक्षा VI से XII तक के 480 विद्यार्थियों की क्षमता के साथ ये आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इनमें लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास, एकीकृत भोजन और रसोई सुविधाएं, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आवास, आधुनिक शिक्षण उपकरणों से सुसज्जित कक्षाएं, विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, विविध शिक्षण संसाधनों से युक्त पुस्तकालय, खेल के मैदान और खेल उपकरण, स्थानीय कला और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए संगीत, कला और खेल जैसी पाठ्येतर गतिविधियों की सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लासरूम, इंटरनेट सुविधा वाली कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, और रोज़गार की क्षमता बढ़ाने के लिए परिधान, ऑटोमोटिव, एआर/वीआर, एआई, सौंदर्य और स्वास्थ्य, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स और रिटेल जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के प्रशासन, प्रबंधन और संचालन को सुदृढ़ करने के लिए कई संस्थागत सुधार किए गए हैं, जैसे कि;

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन के रूप में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) की स्थापना की गई है, ताकि देश भर में ईएमआरएस योजना हेतु समग्र नीति निर्देशन, शैक्षणिक सहायता, निगरानी, क्षमता निर्माण, भर्ती, प्रक्रियाओं का मानकीकरण तथा कार्यान्वयन प्रदान किया जा सके;
  • अपने अधिकार क्षेत्र में ईएमआरएस के कार्यान्वयन, प्रशासन तथा दिन-प्रतिदिन के प्रबंधन की निगरानी हेतु राज्य ईएमआरएस समितियां;
  • स्थानीय निगरानी को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय कार्यान्वयन संबंधी मुद्दों का समाधान करने हेतु, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ईएमआरएस समितियां;
  • सभी ईएमआरएस में एकसमान मानक सुनिश्चित करने हेतु शैक्षणिक प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, खरीद, विद्यार्थी कल्याण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, छात्रावास प्रबंधन तथा शिकायत निवारण को कवर करने वाले व्यापक परिचालन दिशा-निर्देश तथा परिपत्र;
  • ईएमआरएस में योग्य तथा सक्षम शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कार्मिकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) के माध्यम से केंद्रीकृत भर्ती तंत्र स्थापित किया गया है;
  • पेशेवर दक्षताओं को बढ़ाने तथा संस्थागत प्रभावशीलता को सुदृढ़ करने हेतु संरचित प्रवेश (इंडक्शन) कार्यक्रम, नियमित सेवाकालीन प्रशिक्षण तथा निरंतर क्षमता निर्माण पहलें।

इन संस्थागत सुधारों ने जवाबदेही, समन्वय तथा निगरानी को सुदृढ़ किया है, जिससे ईएमआरएस के समग्र प्रबंधन में सुधार हुआ है।

अनुलग्नक I

ईएमआरएस के शैक्षणिक परिणाम के संबंध में श्री गणेश सिंह द्वारा दिनांक 06.08.2026 को पूछे जाने वाले लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3165 के भाग (कके उत्तर में उल्लिखित अनुलग्नक

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएसकी स्वीकृतिकार्यशील और निर्माण के विभिन्न चरणों की राज्य-वार स्थिति

#राज्य/संघ राज्यक्षेत्रस्वीकृतकार्यशीलनिर्माण के विभिन्न चरण
1आंध्र प्रदेश28284
2अरुणाचल प्रदेश1153
3असम1767
4बिहार321
5छत्तीसगढ़757531
6दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव111
7गुजरात474412
8हिमाचल प्रदेश442
9जम्मू और कश्मीर663
10झारखंड915128
11कर्नाटक12120
12केरल441
13लद्दाख302
14मध्य प्रदेश717116
15महाराष्ट्र393714
16मणिपुर21514
17मेघालय38229
18मिजोरम17117
19नागालैंड22319
20ओडिशा1144745
21राजस्थान31310
22सिक्किम440
23तमिलनाडु881
24तेलंगाना23231
25त्रिपुरा21125
26उत्तर प्रदेश430
27उत्तराखंड442
28पश्चिम बंगाल991
 कुल योग728508249

अनुलग्नक II

ईएमआरएस के शैक्षणिक परिणाम के संबंध में श्री गणेश सिंह द्वारा दिनांक 06.08.2026 को पूछे जाने वाले लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3165 के भाग (के उत्तर में उल्लिखित अनुलग्नक

मध्य प्रदेश में छात्रों के नामांकन सहित ईएमआरएस के ज़िले-वार ब्यौरे

क्र.सं.जिलाब्लॉक/तालुकानामांकन (2025-26)
1अलीराजपुरअलीराजपुर447
2अलीराजपुरभाबरा377
3अलीराजपुरजोबट434
4अलीराजपुरसोंडवा445
5अनूपपुरजैतहरी439
6अनूपपुरपुष्पराजगढ़ 
7बालाघाटबैहर462
8बालाघाटपरसवाड़ा409
9बड़वानीबड़वानी411
10बड़वानीन्यूली427
11बड़वानीपानसेमल 
12बड़वानीपति458
13बड़वानीराजपुर(म.प्र.)439
14बड़वानीसेंधवा449
15बेतुलभैंसदेही442
16बेतुलभीमपुर 
17बेतुलचिचोली466
18बेतुलशाहपुर450
19भोपालफंदा423
20बुरहानपुरखकनार437
21छिंदवाड़ाबिछुआ454
22छिंदवाड़ाहर्रई450
23छिंदवाड़ाजमाई415
24छिंदवाड़ातामिया454
25धारबाग 
26धारदही382
27धारधार395
28धारगंधवानी376
29धारकुक्षी438
30धारमनावर129
31धारसरदारपुर 
32डिंडोरीडिंडोरी466
33डिंडोरीकरंजिया460
34डिंडोरीमेहंदवानी449
35डिंडोरीशाहपुरा412
36गुनागुना405
37हरदारेहटगांव428
38होशंगाबादकेसला463
39इंदौरइंदौर ग्रामीण366
40इंदौरमहू236
41जबलपुरजबलपुर463
42जबलपुरजबलपुर434
43जबलपुरपनागर447
44झाबुआमेघनगर411
45झाबुआपेटलावद453
46झाबुआराणापुर454
47झाबुआथांदला406
48खंडवाखालवा347
49खरगोनभगवानपुरा 
50खरगोनखरगोन421
51खरगोनसेगांव 
52खरगोनज़िरान्या420
53मंडलाबिछिया460
54मंडलाघुघरी195
55मंडलामंडला452
56मंडलानारायणगंज161
57मंडलानिवास161
58रतलामबाजना174
59रतलामसैलाना420
60सतनामैहर402
61सतनामझगवां396
62सीहोरबुदनी439
63सिवनीधनोरा 
64सिवनीघंसौर481
65शहडोलजैतपुर448
66शहडोलशहडोल451
67शहडोलसोहागपुर434
68श्योपुरकरहल385
69सीधीकुसमी403
70सिंगरौलीदेवसर355
71उमरियापाली(म.प्र.)404

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »