LIVE

डीओपीपीडब्‍ल्‍यू ने रेलवे के प्रयागराज मंडल में डीएलसी-5 जागरूकता शिविर के जरिए पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया 


डीओपीपीडब्‍ल्‍यू के संयुक्त सचिव ने प्रयागराज में आयोजित डीएलसी मेगा कैंप-5 में पेंशनभोगियों के सशक्तीकरण पर बल दिया

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) ने आज प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) मेगा कैंप-5 में भाग लिया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया।

डीओपीपीडब्‍ल्‍यू के संयुक्त सचिव श्री ध्रुवज्योति सेनगुप्ता ने अपने इस दौरे के दौरान पेंशनभोगियों और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक अपनाकर अपने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए राष्ट्रव्यापी डीएलसी अभियान-5 में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री सेनगुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने में डिजिटल सशक्तीकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि फेस ऑथेंटिकेशन से पेंशनभोगी स्मार्टफोन के माध्यम से आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र बना सकते हैं और उन्‍हें बार-बार बैंक या अन्य कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। श्री सेनगुप्ता ने पेंशनभोगियों से इस डिजिटल सुविधा को समझने और खासकर वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

संयुक्त सचिव ने यह भी कहा कि पेंशनभोगियों को समय पर सहायता देने के लिए बैंकों, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों द्वारा लगातार जागरूकता और जनसंपर्क प्रयास जारी रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से डिजिटल सेवाओं को अधिक से अधिक अपनाने के प्रयास तेज करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र पेंशनभोगी वंचित न रहे।

यह दौरा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5 के माध्यम से सुलभ, सुविधाजनक और पेंशनभोगी-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

शिविर में प्रयागराज मंडल के डीआरएम श्री रजनीश अग्रवाल, यूआईडीएआई के निदेशक श्री आकाश दीप, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के पीसीपीओ श्री मुदित चंद्र और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनभोगियों से बातचीत की और अधिकारियों से डीएलसी -5 अभियान की सफलता के लिए इसी गति से प्रयास जारी रखने को कहा।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »