-

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सभी…
-
आयात पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी पोटाश उत्पादन को बढ़ावा दे रही है सरकार
भारत सरकार ने पोटाश के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने और आयातित पोटाश उर्वरकों पर देश की निर्भरता को कम करने के लिए टिकाऊ विकल्पों को विकसित करने हेतु कई पहलें की हैं। इन प्रयासों में गुड़ से प्राप्त पोटेशियम (पीडीएम) के उपयोग को प्रोत्साहन देना, घरेलू पोटाश की खोज को तेज करना और वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से पोटाश जैव उर्वरकों को बढ़ावा देना शामिल है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। गुड़ से प्राप्त पोटेशियम (पीडीएम) चीनी उद्योग का एक उप–उत्पाद है। पीडीएम में न्यूनतम 14.5% पोटाश होता है और किसान इसे खेतों में एमओपी (60% पोटाश युक्त म्यूरिएट ऑफ पोटाश) के विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इस प्रकार, पीडीएम आयातित पोटाश पर निर्भरता को कम करता है। पीडीएम को 2009 में उर्वरक नियंत्रण आदेश (1985) के तहत अधिसूचित किया गया था, और पीडीएम के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, इसे 13.10.2021 से पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना में शामिल किया गया था। किसानों को टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती विकल्प के रूप में पोटाश के पारंपरिक मुरिएट (एमओपी) के विकल्प के रूप में पीडीएम के उत्पादन और उपलब्धता को बढ़ावा देने के लिए, खरीफ 2026 सीजन के लिए पीडीएम पर 345 रुपये प्रति टन की सब्सिडी निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पीडीएम की कीमत की निगरानी के लिए, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और उर्वरक विभाग के साथ–साथ भारतीय चीनी और जैव–ऊर्जा निर्माता संघ (आईएसएमए) और उर्वरक कंपनियों का एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित किया गया है। राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) के उद्देश्यों के अनुरूप देश में पोटाश के घरेलू अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण पर विशेष जोर देते हुए अपनी अन्वेषण गतिविधियों को तेज कर दिया है। 2024-25 में एनसीएमएम के शुभारंभ के बाद से, जीएसआई ने राजस्थान और पंजाब में पोटाश पर 8 अन्वेषण परियोजनाएं शुरू कीं। इसके अलावा, 2026-27 के दौरान, जीएसआई ने राजस्थान और पंजाब में पोटाश के लिए 6 खनिज अन्वेषण परियोजनाएं शुरू कीं। खान और खनिज विकास एवं विनियमन (एमएमडीआर) संशोधन अधिनियम, 2015 के बाद से, जीएसआई ने राजस्थान और पंजाब से विभिन्न ग्रेड और अलग–अलग कट–ऑफ पर कुल 456.52 मिलियन टन पोटाश संसाधन स्थापित किए हैं। स्वदेशी और वैकल्पिक पोषक तत्वों के स्रोतों के माध्यम से पोटाश उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने पोटेशियम–घुलनशील सूक्ष्मजीवों (फ्रेट्यूरिया ऑरेंटिया, सेराटिया लिक्विफैसिन्स और बैसिलस एसपी) की पहचान और विकास किया है, जिन्हें देशी मिट्टी में मौजूद पोटेशियम की उपलब्धता में सुधार करने और आयातित पोटाश उर्वरकों पर निर्भरता को कम करने के लिए पोटाश जैव उर्वरकों के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।
-
भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी नेपाल पहुंची
भारतीय रेल ने कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर सीमा शुल्क यार्ड…
-
एनएसटीआई (महिला), नोएडा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित सीटीएस कौशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के प्रशिक्षण महानिदेशालय…
-
आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की Zero Tolerance Policy के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा – मोदी…
-
भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) आज से लागू
भारत गणराज्य की सरकार और इज़राइल की सरकार के बीच 8 सितंबर 2025 को नई दिल्ली…
-
सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और बफर खरीद को मजबूती मिलेगी
सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज की खरीद मूल्य में…
-
प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस…
-
प्रधानमंत्री ने केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति…