LIVE

भव्य योजना के पहले चरण के पहले राउंड में 87 प्रस्ताव प्राप्त हुए

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत, चरण-I के पहले राउंड में विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से 87 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्राप्त करने के लिए यह राउंड 31 जुलाई 2026 तक खुला था। प्राप्त प्रस्तावों का राज्य-वार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है। पहले राउंड में पश्चिम बंगाल राज्य से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

प्राप्त आवेदनों पर योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित पात्रता और मूल्यांकन मानदंडों के अनुसार मूल्यांकन और स्कोरिंग के लिए विचार किया जाएगा। परियोजनाओं का चयन चैलेंड मोड के आधार पर किया जाता है। इसमें कनेक्टिविटी और स्थल की उपयुक्तता, कोर की गुणवत्ता, डीपीआर में मूल्य वर्धित और सामाजिक अवसंरचना, औद्योगिक इकोसिस्टम तथा नीति से जुड़ी सुविधाओं जैसे मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। मानदंड इस योजना के दिशानिर्देशों के अनुलग्नक-I में विस्तृत रूप से दिए गए हैं, जो www.dpiit.gov.in पर उपलब्ध हैं। दिशा-निर्देशों में यह प्रावधान है कि योजना की अधिसूचना की तारीख से एक वर्ष के भीतर पहले चरण के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक- I

पहले राउंड में प्राप्त प्रस्तावों का राज्यवार विवरण इस प्रकार है: –

क्र. सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेशप्रस्तावों की संख्या
1.आंध्र प्रदेश6
2.असम2
3.बिहार2
4.छत्तीसगढ़4
5.गुजरात6
6.हरियाणा1
7.हिमाचल प्रदेश2
8.जम्मू-कश्मीर2
9.कर्नाटक3
10.केरल1
11.लद्दाख1
12.मध्य प्रदेश11
13.महाराष्ट्र14
14.मणिपुर1
15.मेघालय1
16.मिजोरम1
17.ओडिशा2
18.पंजाब2
19.राजस्थान4
20.तमिलनाडु7
21.तेलंगाना4
22.त्रिपुरा2
23.उत्तर प्रदेश7
24.उत्तराखंड1
 कुल87

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »