LIVE

असम में जन औषधि केंद्र

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत, 30.06.2026 तक असम राज्य में कुल 202 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जिलों के अनुसार खोले गए जन औषधि केंद्रों की संख्या अनुलग्नक में दी गई है। असम राज्य के तीन जिलों, अर्थात् बाजाली, तामुलपुर और पश्चिम कार्बी आंगलोंग में कोई भी जन औषधि केंद्र कार्यरत नहीं है।

असम राज्य में जन औषधि केंद्रों के माध्यम से पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान बेची गई जन औषधि दवाओं की बिक्री का वित्तीय वर्षवार विवरण निम्नलिखित है:

क्रम संख्यावित्तीय वर्षएमआरपी पर बिक्री (करोड़ रुपये में)
1.2021-225.17
2.2022-236.51
3.2023-248.08
4.2024-2511.56
5.2025-2618.56
कुल49.88

जन औषधि दवाओं की बिक्री का जिलावार डेटा उपलब्ध नहीं है।

अनुलग्नक

असम राज्य में 30.06.2026 तक जिलेवार खोले गए जेएके की संख्या

क्रम संख्याजिले का नामजेएके की संख्या
1बारपेटा4
2बोंगईगांव4
3काचर40
4दरांग3
5धेमाजी6
6धुबरी6
7डिब्रूगढ़13
8गोलपाड़ा4
9गोलाघाट3
10हैलाकांडी9
11जोरहाट4
12कामरूप7
13कार्बी आंगलोंग2
14श्रीभूमि17
15कोकराझार4
16लखीमपुर2
17मारीगांव5
18नगांव14
19नलबाड़ी3
20दीमा हसाओ1
21शिवसागर2
22सोनितपुर5
23तिनसुकिया8
24चिरांग4
25बक्सा1
26उदलगुड़ी2
27कामरूप मेट्रो19
28बिश्वनाथ2
29माजुली2
30दक्षिण सालमारा मनकाचर2
31चराइडियो2
32होजाई2
कुल योग202

यह जानकारी रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज लोकसभा में लिखित जवाब में दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »