दिल्ली का प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय 4 दिसंबर, 2026 को पेंशन अदालत आयोजित करेगा। इस अदालत का उद्देश्य दिल्ली सर्किल के दूरसंचार विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के उन पेंशनभोगियों की शिकायतों का समाधान करना है, जो दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं और जिनके पेंशन संबंधी मामलों (जैसे पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी करना, सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव, पेंशन का वितरण आदि) का रिकॉर्ड प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय द्वारा रखा जाता है। यह पेंशन अदालत प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005 के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।
पेंशनभोगी पेंशन निर्धारण एवं भुगतान से संबंधित अपनी उन शिकायतों के समाधान के लिए इस पेंशन अदालत में भाग ले सकते हैं, जो वर्तमान में लंबित हैं। उन्हें अपनी शिकायतों का सीधे प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय से समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
पेंशन संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए पेंशनभोगी 27 नवंबर, 2026 या उससे पहले निम्नलिखित माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं:
1) ई-मेल: cca.dl-dot[at]nic[dot]in
2) टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800118119
3) डाक पता: संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005
पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि शिकायत दर्ज कराते समय निम्नलिखित विवरण उपलब्ध कराएं:
- पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी का नाम
- पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) संख्या
- अंतिम बार जिस इकाई में सेवा दी, उसका नाम
- सेवानिवृत्ति की तिथि/मृत्यु की तिथि
- शिकायत का विस्तृत विवरण
- संपर्क नंबर
प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली पेंशन संबंधी सेवाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
नोट: न्यायालय में विचाराधीन मामलों से संबंधित शिकायतों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा। केवल पंजीकृत शिकायतों पर ही सुनवाई की जाएगी।
Comments (0)