बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट, आज लेंगे शपथ
उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। वह आज 15 अप्रैल को बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ लोग मंत्री पथ की शपथ भी लेंगे। साथ के साथी जनता दल यूनाइटेड के कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की संभाावना है। जानकारी के अनुसार, मंत्री के रूप में कुछ नये चेहरे भी दिखेंगे जबकि अनुभवी नेताओं को भी दरकिनार नहीं किया जाएगा। ऐसे नेताओं में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव हैं जो कल शपथ ले सकते हैं।
जदयू कोटे से अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह और मदन सहनी मंत्री को सम्राट मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं, भाजपा कोटे से विजय कुमार सिनहा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव जैसे नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
नई सरकार बनाते समय भाजपा की कोशिश होगी कि मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बना रहे। ओबीसी, सवर्ण, दलित और महिला प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जाएगा। युवाओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलेंगी। साथ ही, अनुभवी नेताओं को भी भाजपा की अगुवाई में बनने वाली नई सरकार में शामिल किया जाएगा। बिहार में मंगलबार को खूब सियासी सरगर्मियां रहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया और पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक बनकर आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा द्वारा सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव आया जिसका कई विधायकों ने समर्थन किया।

Comments (0)