LIVE

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, नारी सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“व्युच्छन्ती हि रश्मिभिर्विश्वमाभासि रोचनम्।

ता त्वामुषर्वसूयवो गीर्भिः कण्वा अहूषत॥”

संस्कृत के सुभाषितम् में कहा गया है कि नारी अपने ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान के अंधकार को दूर करती है और समस्त संसार को प्रकाशित करती है। अतः समृद्धि और उच्च गुणों की आकांक्षा रखने वाले लोग सदा नारी का आदर करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।

व्युच्छन्ती हि रश्मिभिर्विश्वमाभासि रोचनम्।

ता त्वामुषर्वसूयवो गीर्भिः कण्वा अहूषत॥”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »