LIVE

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

“आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। मैं अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। PM@narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »