स्वच्छता के लिए स्वैच्छिक प्रयासों और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने के उद्देश्य से न्याय विभाग में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 (एसएचएस 2026) पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका इस वर्ष का विषय है ”स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत”।
2. एसएचएस-2026 अभियान के प्रमुख केन्द्रित क्षेत्र और न्याय विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्रवाई निम्नलिखित हैं:-
| स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां (सीटीयू)-श्रमदान गतिविधियां : जैसलमेर हाउस, मानसिंह रोड, नई दिल्ली स्थित न्याय विभाग में समग्र स्वच्छता पर केंद्रित। |
| स्वच्छता के लिए जन भागीदारी: कमरों/ अनुभागों/ गलियारों/ कैंटीन क्षेत्र/ शौचालयों आदि की दैनिक आधार पर सामान्य सफाई और “एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण अभियान। |
| स्वच्छता से समृद्धि: अनुपयोगी वस्तुओं की नीलामी की जाएगी ताकि खाली जगह का बेहतर उपयोग किया जा सके। |
| सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर :सफाई मित्रों के कल्याणकारी उपाय के रूप में न्याय विभाग ने अभियान के दौरान हाउसकीपिंग स्टाफ (एचकेएस)/सफाई मित्रों को स्वच्छता किट और प्रोत्साहन प्रदान करने की योजना बनाई है। |
3. न्याय विभाग 01.10.2026 को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एक घंटे के श्रमदान कार्यक्रम “एक दिन, एक घंटा एक साथ” में हिस्सा लेगा।
4. एसएचएस-2026 अभियान के एक भाग के रूप में न्याय विभाग के सचिव ने 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे विभाग के अधिकारियों को ‘स्वच्छता’ की शपथ दिलाई।


5. अभियान अवधि के दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जैसलमेर हाउस परिसर की इमारत की गहन सफाई सहित श्रमदान करेंगे। इसके अतिरिक्त सीवरेज व्यवस्था को सुगम बनाना, गमलों को रंगकर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना, सभी सीढ़ियों की पूरी सफाई करना, सभी ढीले तारों को ठीक करना, फर्नीचर की सफाई करना, सभी रास्तों और कार्यक्षेत्र की पूर्ण रूप से सफाई करना और दस्तावेजों को व्यवस्थित करने की भी योजना है।
Comments (0)