LIVE

ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा, दोनों) की वास्तविक समय की गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है, जो बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किया जाता है।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग वाले परिवेशों में सभी टीएसपी के वास्‍तविक मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का आकलन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्‍ट में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके वास्‍तविक समय में डेटा और वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों का उपयोग करके वास्तविक समय में सत्रों की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से निम्‍नलिखित क्षेत्रों में ड्राइव टेस्‍ट किए :

  1. आंध्रप्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में 15-16 सितंबर 2026 के दौरान हैदराबाद 63 किलोमीटर का शहरी ड्राइव टेस्‍ट, दो प्रमुख उपयोग स्‍थलों पर परीक्षण तथा 21.5 किलोमीटर का पैदल परीक्षण किया गया।
  2. कुरनूल जिले के अदोनी-मंत्रालयम और आसपास के क्षेत्र : आंध्रप्रदेश एलएसए में 17-18 सितंबर 2026 के दौरान 201.8 किलोमीटर के मार्ग पर ड्राइव टेस्‍ट तथा छह प्रमुख उपयोग स्‍थलों पर परीक्षण किया गया है।

ये परीक्षण हैदराबाद स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट आयोजित करने के दिन/समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट मार्ग का मानचित्र : निम्नलिखित मानचित्र में दिए गए संकेतों के अनुसार शहरी ड्राइव टेस्‍ट, विभिन्‍न ऑपेटरों के बीच कॉल और प्रमुख उपयोग स्‍थलों सहित ड्राइव टेस्ट के मार्गों का समग्र विवरण प्रस्‍तुत किया गया है : –

आकलन किए गए प्रमुख पैरामीटर

  1. कवरेज में कमी : उन नमूनों का प्रतिशत, जिनमें सिग्नल की शक्ति संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्‍यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
  2. वॉयस सेवाएं : कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल स्‍थापित होने में लगने वाला समय, कॉल के दौरान मौन रहने की दर तथा वाक् गुणवत्ता (एमओएस)।
  3. कॉल के दौरान मौन की घटना : कॉल के दौरान मौन की ऐसी घटनाओं की संख्‍या।
  4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, विलंबता में उतार-चढ़ाव (जिटर) तथा पैकेट ड्रॉप दर।

प्रमुख पैरामीटर के लिए बालासोर शहर में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को नीचे संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है: –

हैदराबाद शहर और आस-पास के क्षेत्रों (आंध्र प्रदेश एलएसए) में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन

  • कवरेज में कमी – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, जिसे एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या के रूप में दर्ज किया गया। एयरटेल के लिए 321/8478, बीएसएनएल के लिए 2014/7767, आरजेआईएल के लिए 1439/7740 और वीआईएल के लिए 1139/8287 रहा। कवरेज में कमी का विस्‍तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, जिसे एकत्र किए गए कुल नमूनों में से सीमित सेवा वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापा गया, एयरटेल के लिए 0/8478, बीएसएनएल के लिए 0/7767, आरजेआईएल के लिए 0/7740 और वीआईएल के लिए 0/8287 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

बी.    ड्रॉप कॉल – ड्रॉप कॉल, जिसे सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की संख्या में से ड्रॉप कॉल की संख्या के रूप में दर्ज किया जाता है, एयरटेल के लिए 0/74, बीएसएनएल के लिए 4/72, आरजेआईएल के लिए 1/74 और वीआईएल के लिए 0/71 थे। ड्रॉप किए गए कॉल स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

सी.   कॉल के दौरान मौन की घटनाएं – स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए देखी गई मौन की घटनाओं की कुल संख्या के रूप में दर्ज की गई। इसके आंकड़े एयरटेल के लिए 0/69, बीएसएनएल के लिए 0/58 6/67 आरजेआईएल और वीआईएल के लिए 6/69 थे। कॉल मौन घटनाओं वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

डी.    स्थापित कुल कॉलों में से खराब स्पीच क्वालिटी स्कोर (3 से कम औसत राय अंक) वाली कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 19/441, बीएसएनएल के लिए 201/326, आरजेआईएल के लिए 66/453 और वीआईएल के लिए 44/460 थी। ,

ई.    डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 82.88 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 7.13 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 145.79 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 41.41 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है। ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 14.75 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 4.35 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 11.40 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 12.83 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

अदोनी-मंत्रालयम और आस-पास के क्षेत्रों (आंध्र प्रदेश एलएसए) में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन

  • कवरेज गैप – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 1323/37685, बीएसएनएल के लिए 8339/35351, आरजेआईएल के लिए 633/36991 और वीआईएल के लिए 4155/37273 थी। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, जिसे एकत्र किए गए कुल नमूनों में से सीमित सेवा वाले नमूनों की संख्या के रूप में दर्ज किया गया, एयरटेल के लिए 0/37685, बीएसएनएल के लिए 140/35351, आरजेआईएल के लिए 0/36991 और वीआईएल के लिए 6/37273 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

बी.    ड्रॉप कॉल – ड्रॉप कॉल, जिसे सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की संख्या में से ड्रॉप कॉल की संख्या के रूप में दर्ज किया जाता है, एयरटेल के लिए 0/331, बीएसएनएल के लिए 15/317, आरजेआईएल के लिए 0/330 और वीआईएल के लिए 6/310 थे। ड्रॉप किए गए कॉल स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

सी.    कॉल के दौरान मौन की घटनाएं – स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए देखी गई मौन की घटनाओं की कुल संख्या के रूप में दर्ज की गई। इसके आंकड़े एयरटेल के लिए 12/313, बीएसएनएल 2/314 आरजेआईएल के लिए 29/291 और वीआईएल के लिए 11/307 थे। कॉल के दौरान मौन की घटनाओं वाले स्‍थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

डी.    स्थापित कुल कॉलों में से खराब स्पीच क्वालिटी स्कोर (3 से कम औसत राय अंक) वाली कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 83/2431, बीएसएनएल के लिए 1022/1993, आरजेआईएल के लिए 157/2630 और वीआईएल के लिए 150/2564 थी।

ई.    डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 118.55 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 10.19 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 209.11 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 12.27 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है। ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 18.73 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 6.05 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 14.20 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 5.37 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ड्रॉप किए गए कॉल और कॉल साइलेंस घटनाओं के स्थान संलग्‍न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:

शहर:

हैदराबाद – खाजागुडा, नरसिंगी, अट्टापुर, अनर्जिया, पशमबंडा, शमशाबाद, गोल्लापल्ले खुर्द, मंचिरेवुला और विशाल संजीवनी आदि।

अदोनी – मंत्रालयम और आसपास का क्षेत्र : बासलाडोडी, चिन्नातुम्बलम, कुप गल, बल्लेकल्लु, पांडवागल्लू, अदोनी, येम्मिंगानुर, हलहरवी, मंत्रालयम, राचुमारी, सुंकेश्वरी, बुदुर, नंदवरम और चिन्नाकोट्टलिकी आदि।

वॉक टेस्ट-1. एआईजी अस्पताल गाचीबोवली हैदराबाद, 2. माई होम राका-हफीजपेट-हैदराबाद, 3. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद 4. श्री राघवेंद्र स्वामी मठ मंत्रालयम

प्रमुख उपयोग स्‍थल (हॉटस्पॉट) – स्थिर अवस्‍था में उपयोगकर्ता के अनुभव का आकलन करने के लिए 1. अदोनी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, 2. क्षेत्रीय अस्‍पताल येम्मीगनूर, 3. जनरल पोस्ट ऑफिस कोटी हैदराबाद, 4. मंत्रालयम बस स्टैंड,  5. मंत्रालयम रोड रेलवे स्टेशन,  6. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद,  7. वरिष्‍ठ सिविल न्‍यायालय अदोनी और 8. श्री राघवेंद्र स्वामी मठ मंत्रालयम प्रमुख उपयोग स्‍थलों का चयन किया गया।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे अपने स्‍तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सके। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.hydreabad@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है अथवा ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्‍या 040-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »