LIVE

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान: वस्त्र मंत्रालय और उसके संगठनों द्वारा स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियों का संचालन

वस्त्र मंत्रालय ने स्वच्छ्ता ही सेवा- 2026 अभियान के प्रारंभ की घोषणा करते हुए गर्व महसूस किया है। यह राष्ट्रव्यापी पहल दैनिक जीवन में स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह अभियान वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक मनाया जाएगा।

इस वर्ष का विषय, ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत’, स्वच्छता को एक सामूहिक प्रयास और सामुदायिक भागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने पर जोर देता है। इस विषय के अंतर्गत, मंत्रालय और उससे संबद्ध संगठन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की जागरूकता पर केंद्रित कई पहल करेंगे। कार्यालय परिसरों, शिक्षण संस्थानों के परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें कर्मचारियों, छात्रों, नागरिक समाज के समूहों, स्थानीय समुदायों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

मंत्रालय ने अभियान शुरू होने के साथ ही निम्नलिखित गतिविधियां संचालित की हैं।

  • वस्त्र मंत्रालय ने 18 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 में एक विषयगत कला पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया। मंत्रालय के सभी संभागीय प्रमुखों ने स्वच्छता की समीक्षा करने के लिए विभिन्न विभागों का दौरा किया और कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत स्वच्छता संबंधी कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • स्वच्छता ही सेवा का बैनर मंत्रालय और उसके सभी संगठनों की वेबसाइटों के डैशबोर्ड पर अपलोड कर दिया गया है।
  • मंत्रालय और अन्य संगठनों के कार्यालय भवन में प्रमुख स्थानों पर पट्टियां लगाई गई हैं।
  • मंत्रालय और अन्य संगठनों के कार्यालय भवनों में प्रमुख स्थानों पर सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं।

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 17 सितंबर, 2026 को स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया ताकि सभी नागरिकों को हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर/वाल मैसेज 18 सितंबर, 2026 को शोरूम के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए गए।

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-

स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के तहत, नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ, आकर्षक और स्वागतयोग्य वातावरण में बदलने के लिए व्यापक सौंदर्यीकरण पहल की। ​​नागरिकों को अभियान से जुड़ने, तस्वीरें लेने और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सेल्फी पॉइंट और रचनात्मक प्रतिष्ठान स्थापित किए गए। इस पहल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया, नागरिकों की भागीदारी को मजबूत किया और एसएचएस अभियान को आम लोगों के सामने दर्शाया।

वस्त्र समिति

प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और सभी नागरिकों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »