LIVE

सिख समुदाय का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय देश भर में अधिसूचित छह अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना लागू कर रहा है। पीएम विकास योजना इस मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है और इसके तहत राज्यवार कोई आवंटन नहीं किया गया है। यह योजना मंत्रालय द्वारा कौशल एवं प्रशिक्षण, नेतृत्व एवं उद्यमिता तथा शिक्षा जैसे विभिन्न घटकों के कार्यान्वयन के लिए चयनित पात्र परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों, सरकारी संस्थानों, केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अल्पसंख्यक समुदाय संस्थानों, राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है।

प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना के तहत, 31 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 59 परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों को 1.56 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इनमें से 31,600 उम्मीदवारों का लक्ष्य दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) को आवंटित किया गया है। अब तक, इस योजना के तहत 32,138 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इनमें से 11,217 उम्मीदवार सिख समुदाय से हैं, जिनमें 5655 पुरुष और 5562 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएडीएफसी) की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सिख समुदाय से संबंधित 972 लाभार्थियों को 15.19 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »