सेमीकॉन इंडिया 2026 के लिए मीडिया पंजीकरण शु
सेमीकॉन (एसईएमआईसीओएन) इंडिया 2026 के लिए मीडिया पंजीकरण अब शुरू हो गया है। सेमीकॉन इंडिया का ये पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा। इस संस्करण का विषय (थीम) “सिलिकॉन से सिस्टम्स तक: इकोसिस्टम का निर्माण” है।
आगंतुक आधिकारिक सेमीकॉन इंडिया पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं
पंजीकरण प्रक्रिया के तहत मीडिया कर्मियों को “अभी पंजीकरण करें” लैंडिंग पेज पर “आगंतुक” विकल्प चुनकर एक खाता बनाना होगा। लॉग इन करने के बाद आवेदकों को अपनी बुनियादी जानकारी प्रदान करनी होगी और अपनी श्रेणी के रूप में “मीडिया” का चयन करना होगा।
आगंतुक 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भी अपनी प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, उपस्थिति की अंतिम पुष्टि उपलब्धता के आधार पर की जाएगी।
आगंतुक कार्यक्रम की मुख्य बातों के लिए सेमीकॉन इंडिया की वेबसाइट पर जाकर मुख्य भाषणों, कार्यशालाओं और पैनल चर्चाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सेमीकॉन इंडिया के बारे में
सेमीकॉन इंडिया भारत का प्रमुख सेमीकंडक्टर सम्मेलन और प्रदर्शनी है, जिसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार तथा एसईएमआई संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। यह सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक केंद्र बनाने के विजन का समर्थन करते हुए सहयोग, नवाचार, विनिर्माण, निवेश और प्रतिभा विकास को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को एक साथ लाने वाले एक प्रमुख प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है।
सेमीकॉन इंडिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं
Comments (0)