LIVE

सरकार के मंत्रालय/विभाग 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के लिए तैयार


मंत्रालय/विभाग #विशेषअभियान6 को अब तक का सबसे बड़ा विशेष अभियान बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। स्वच्छता अभियानों के लक्ष्यों और लंबित मामलों के निपटारे के मानदंडों को विशेष अभियान 6 पोर्टल पर दर्ज किया गया

विशेष अभियान के एक नए घटक के तहत, एक निर्धारित दिन और तारीख को मंत्रालय/विभाग केन्‍द्रित अभियान गतिविधि के माध्यम से प्रत्येक कार्यालय और प्रतिष्ठान को शामिल करते हुए अभियान को अंतिम छोर तक ले जाएंगे

#विशेषअभियान6 सोशल मीडिया पर भी गति पकड़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता और अभियान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत 3,023 ट्वीट और 103 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं

सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 6 ने, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) को नोडल विभाग के रूप में नामित किए जाने के साथ, महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है। विशेष अभियान 6 का तैयारी चरण (16 से 30 सितम्‍बर, 2026) 30 सितम्‍बर, 2026 को पूरा हुआ और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2026 से शुरू हुआ।

विशेष अभियान 6 में जोड़े गए एक नए घटक के तहत, चिन्हित मंत्रालय/विभाग अभियान का एक दिन केन्‍द्रित कार्य के लिए समर्पित करेंगे। इसमें स्वच्छता संबंधी कार्यप्रणालियां, शिकायत निवारण, कार्यालय स्थान के बेहतर उपयोग एवं कुशल प्रबंधन, पौधरोपण अभियान आदि जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके अंतर्गत उनके सभी संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और क्षेत्रीय इकाइयों को शामिल किया जाएगा, ताकि व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो और देशभर में विशेष अभियान 6 के प्रभाव को बढ़ाया जा सके।

मंत्रालयों/विभागों द्वारा अभियान पोर्टल पर 05.10.2026 तक निम्नलिखित लक्ष्य अपलोड किए गए हैं:

क्रम संख्‍यामानदंड#लक्ष्‍य
एससी 6
1स्वच्छता अभियान स्थल12,45,073
2सांसदों के संदर्भ4,880
3संसदीय आश्‍वासन856
4आईएमसी संदर्भ92
5राज्‍य सरकार के संदर्भ802
6जन शिकायतें6,18,516
7जन शिकायतों से संबंधित अपीलें19,733
8पीएमओ संदर्भ1,933
9समीक्षा के लिए लंबित भौतिक फाइलें19,52,472
10समीक्षा के लिए प्रस्तुत ई-फाइलें5,54,146
11नियमों में सरलीकरण653

विशेष अभियान 6 ने सोशल मीडिया पर भी महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है। मंत्रालयों/विभागों द्वारा #विशेषअभियान6 के तहत 3,023 से अधिक ट्वीट और इन्फोग्राफिक्स साझा किए गए हैं तथा 103 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »