LIVE

राष्ट्रीय संकल्प समारोह 20 सितंबर को 1000 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं को एक साथ लाएगा


देशव्यापी युवा लामबंदी में 596 स्थानों पर 497 ‘माई भारत’ कार्यालय एवं सहयोगी संगठन शामिल होंगे

विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा-100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान 20 सितंबर 2026 को एक बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय युवा लामबंदी का साक्षी बनेगा, जिसमें राष्ट्रव्यापी संकल्प समारोह माई भारत और उसके साझेदार संगठनों के माध्यम से पूरे देश में 1,067 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 471 ज़िलों के ‘माई भारत’ कार्यालयों और साझेदार संगठनों की 596 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं को ‘नशा-मुक्त’ रहने की सामूहिक शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एक साथ लाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले संगठनों के बड़े नेटवर्क में शैक्षिक और विश्वविद्यालयिक संस्थानों, उद्योग संघों, आध्यात्मिक संगठनों, एनजीओ और स्थानीय साझेदार संगठन शामिल हैं।

भाग लेने वाले साझेदार संगठनों में आध्यात्मिक संगठन भी शामिल हैं, जिनमें 130 स्थानों पर कार्यरत माँ अमृतानानंदमयी मठ, 74 स्थानों पर हार्टफ़ुलनेस और 56 स्थानों पर बीएपीएस शामिल हैं। साझेदार नेटवर्क में ईपीएसआई, सीआईपीयू, एआईयू , प्रोजेक्ट पॉइंट, एसोचैम, सीआईआई , एफआईसीसीआई , 245 स्थानीय साझेदार संगठन और निजी/प्रीमियर संस्थानों में 18 माई भारत अध्याय भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय संकल्प समारोह अभियान का संदेश सीधे युवाओं तक पहुंचाएगा, इसमें नशा मुक्त प्रतिज्ञा, हस्ताक्षर अभियान, थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक, नारे लिखना और युवा-नेतृत्व वाली चर्चाएं शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों का मकसद युवाओं के लिए ऐसे मंच तैयार करना है जहां वे अपनी बात रख सकें, अपने साथियों एवं समुदायों के साथ जुड़ सकें और जागरूकता को सकारात्मक कामों में बदल सकें।

यह लामबंदी 18 सितंबर को पूरे देश में हुई गतिविधियों के बाद की गई है, जिनसे इस अभियान के मौजूदा चरण की शुरुआत हुई थी। पहले दिन 259 संस्थानों ने इसमें हिस्सा लिया; सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र-शासित प्रदेशों में 1,430 गतिविधियां आयोजित की गईं और 1,46,520 लोगों को इसमें शामिल हुए। इन गतिविधियों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, खास विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक और युवाओं की अगुवाई में चर्चाएं शामिल थीं।

‘100-सप्ताह का नशा-मुक्त युवा अभियान’ एक निरंतर चलने वाले युवा अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें रोकथाम, जागरूकता, स्वस्थ जीवन-शैली और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी पर ध्यान केंद्रीत किया जा रहा है। पहला गतिविधि चक्र तीन व्यापक विषयों के इर्द-गिर्द संरचित है जिसमें मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव; स्वस्थ युवा, नशामुक्त युवा; और जीवन कौशल माह शामिल हैं, जिसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी और जीवन कौशल को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां हैं।

20 सितंबर को होने वाला ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ युवाओं की भागीदारी का एक अहम राष्ट्रीय आयोजन होगा। यह ‘माई भारत’, सहयोगी संगठनों एवं युवाओं को एक साथ लाएगा ताकि वे स्वस्थ विकल्पों और नशा-मुक्त भविष्य के लिए मिलकर संकल्प ले सकें।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »