LIVE

राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) औषधि एवं चिकित्सा उपकरण क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान के प्रमुख संस्थान हैं। वर्तमान में सात राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान हैं। पहला राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली (पंजाब) में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में स्थापित किया गया था। संसद के एक अधिनियम, एनआईपीईआर अधिनियम, 1998 द्वारा इसे वैधानिक मान्यता दी गई थी। वर्ष 2007 में अधिनियम में संशोधन के बाद, छह और राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, अहमदाबाद (गुजरात), गुवाहाटी (असम), हाजीपुर (बिहार), हैदराबाद (तेलंगाना), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में स्थापित किए गए। इन सभी सात राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को एनआईपीईआर अधिनियम, 1998 द्वारा वैधानिक मान्यता दी गई है और इन्हें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान घोषित किया गया है।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने यह जानकारी आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »