LIVE

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था।

सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, प्रशासनिक सुधार के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई और रखरखाव को बेहतर बनाने, उपलब्ध स्थान का कुशलतापूर्वक उपयोग करने तथा कबाड़ व अनुपयोगी सामग्री को हटाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। इसके अलावा, अभिलेखों के व्यवस्थित प्रबंधन और लंबित मामलों, फाइलों तथा अन्य कार्यों के त्वरित निपटान पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इन गतिविधियों से न केवल कार्यस्थलों में उपलब्ध स्थान का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने में मदद मिली, बल्कि कार्यालय परिसरों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने में भी योगदान प्राप्त हुआ।

विशेष अभियान 5.0 की तुलना में विशेष अभियान 6.0 के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों का सारांश

क्रम संख्याश्रेणीअभियान 5.0अभियान 6.0
1.दस्तावेजी फाइलों की समीक्षा की3000045000
2पुरानी फाइलें हटाई गईं2700043952
3ई-फाइलों की समीक्षा हुई200055000
4ई-फाइलों को हटाया गया189051230
5कबाड़/अप्रयुक्त वस्तुओं को हटाने से खाली हुई जगह17.42 लाख वर्ग फुट19.35 लाख वर्ग फुट
6कबाड़/ई-कचरे के निपटान से अर्जित राजस्व 15.62 करोड़ रुपए 22.19 करोड़ रुपये
7जन शिकायत का निपटारा किया गया50136
8जन शिकायत अपील का निपटारा किया गया8717
9वीआईपी और एमपी से प्राप्त संदर्भों का निपटारा किया गया।1311
10आईएमसी के संदर्भों का निपटारा किया गया23

रक्षा उत्पादन विभाग विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में स्वच्छता पर निरंतर ध्यान देने, लंबित मामलों का कुशलतापूर्वक निपटारा करने और कार्यस्थल के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »