LIVE

रक्षा सचिव ने विशेष अभियान 6 के तहत नई दिल्ली स्थि‍त सेना भवन में हिंदी पुस्तकालय ‘ज्ञानदीप’ का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्रालय 02 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 चला रहा है। इसी के तहत रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने के रूप में आज सेना भवन, नई दिल्ली में नव स्थापित हिंदी पुस्तकालय, ‘ज्ञानदीप’ का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य हिंदी पुस्तकों और साहित्य को बढ़ावा देना, आधिकारिक कामकाज में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करना और राजभाषा के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता की खोज में हिंदी में काम करने की संस्कृति को मजबूत करना है।

अभियान के हिस्से के रूप में, पुराने अभिलेखों की सफाई और निपटान के माध्यम से साउथ ब्लॉक में लगभग 35,000 वर्ग फुट जगह खाली की गई है और इसे प्रोजेक्ट युग युगीन भारत संग्रहालय (वाईवाईबीएम) को सौंप दिया गया है। 1,361 ई-फाइलों को बंद कर दिया गया है और 1,746 फाइलों को हटा दिया गया है। ई-कचरे और अन्य अप्रचलित वस्तुओं के निपटान से 4.22 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

image.jpeg
image.jpeg

इस अवसर पर, रक्षा सचिव ने इस अभियान में विशेष योगदान देने वाले आठ स्वच्छता वीरों को भी सम्मानित किया।

सेना भवन, कर्तव्य भवन-II, वायु भवन और कस्‍तूरबा गांधी मार्ग सहित रक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों और भवनों में कार्यालयों का रखरखाव और सफाई, ई-कचरे का पृथक्करण और निपटान, और सम्‍बंधित गतिविधियां भी नियमित रूप से की जा रही हैं।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »