LIVE

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की


दोनों पक्ष रक्षा सहयोग वार्ता, उच्च स्तरीय यात्राओं, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री श्री थियो फ्रैंकन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा एवं औद्योगिक सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग वार्ता, उच्च स्तरीय यात्राओं, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने पर सहमति जताई।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार किया। उन्होंने दोहराया कि भारत और बेल्जियम के बीच साझेदारी आपसी विश्वास और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है।

इस बैठक का आयोजन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री श्री बार्ट डी वेवर के बीच हुई वार्ता के दौरान किया गया।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »