LIVE

रक्षा लेखा विभाग ने स्पर्श मंच पर भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना से जुड़े पेंशन मामलों का शत-प्रतिशत सामान्यीकरण पूरा किया


रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) ने केंद्रित और ठोस प्रयासों के माध्यम से स्पर्श (सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन – रक्षा) पर पेंशन से जुड़े विसंगतिपूर्ण मामलों के सामान्यीकरण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एक विशेष अभियान के तहत मिशन मोड में की गई कार्रवाई के दौरान मामलों की बारीकी से जांच की गई और संबंधित कार्यालयों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया। इसके परिणामस्वरूप विभाग ने भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना से जुड़े सभी 1,45,182 विसंगतिपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निवारण कर लिया है।

ऐसे मामलों में शामिल हैं:

भारतीय वायु सेना: 1,12,638 मामले – 100%

भारतीय नौसेना: 32,544 मामले – 100%

विभाग ने भारतीय सेना से जुड़े विसंगतिपूर्ण पेंशन मामलों के निवारण की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है। कुल 3,94,779 मामलों में से 3,90,336 मामलों, यानी 98.8 प्रतिशत विसंगतियों का स्पर्श पर सफलतापूर्वक निवारण कर लिया गया है।

यह उपलब्धि स्पर्श व्यवस्था को और बेहतरीन करने की दिशा में रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) के समर्पण, आपसी सहयोग और परिणाम-केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है। इसमें विशेष रूप से रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) और प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन) [पीसीडीए (पेंशन)] की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »