LIVE

प्रधानमंत्री ने शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर देश भर के लोगों से मिली शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि “स्नेहपूर्ण शब्दों का मेरे लिए बहुत महत्व है और इनसे मुझे लोगों की सेवा करने की नई ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने दिन भर सेवा कार्यों में लगे लोगों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने सभी से ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करते रहने का आह्वान किया।

श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:

हर तरफ से मिली शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मेरा हार्दिक आभार।

स्नेहपूर्ण शब्दों का मेरे लिए बहुत महत्व है और इनसे मुझे अपने लोगों की सेवा करने की नई ऊर्जा मिलती है।

मैं दिन भर सेवा कार्यों में लगे सभी लोगों की भी सराहना करता हूँ।

आइए, हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ का निर्माण जारी रखें।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »