LIVE

प्रधानमंत्री ने श्री पेजावर अधोक्षज मठ, उडुपी, कर्नाटक के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से मुलाकात की


प्रधानमंत्री ने पद्म विभूषण यतिकुला चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भक्ति, ज्ञान और सेवा से भरा उनका जीवन अनगिनत लोगों को प्रेरित करता रहता है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शुरू की जा रही विभिन्न पहल उनके महान आदर्शों को और आगे बढ़ाएंगी।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने बताया:

“उडुपी के श्री पेजावर अधोक्षज मठ के श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।

पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया। भक्ति, ज्ञान और सेवा से भरा उनका जीवन अनगिनत लोगों को प्रेरित करता रहता है। उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शुरू की जा रही विभिन्न पहल उनके महान आदर्शों को और आगे बढ़ाएंगी।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »