LIVE

प्रधानमंत्री ने श्री नारायण गुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री नारायण गुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने श्री नारायण गुरु को एक महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता और विचारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन गरिमा और करुणा पर आधारित समाज के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

श्री नारायण गुरु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि!

एक महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता और विचारक के रूप में, उन्होंने अपना जीवन गरिमा और करुणा पर आधारित समाज के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचारों ने अनगिनत लोगों को शक्ति प्रदान की। शिक्षा और ज्ञान पर उनका विशेष ध्यान भी उल्लेखनीय था।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »