LIVE

प्रधानमंत्री ने स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परीनाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परीनाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में भारत का अब तक का पहला पदक है। श्री मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह सफलता आने वाले समय में कई और उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई खेलों में स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परीनाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका को बधाई। उनकी यह उपलब्धि एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में भारत का अब तक का पहला पदक है। दोनों को शुभकामनाएं! आशा है कि यह सफलता आने वाले समय में कई और उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेगी: प्रधानमंत्री @नरेन्‍द्रमोदी”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »