LIVE

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 54 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रीति को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 54 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रीति को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीति का प्रदर्शन लगातार सराहनीय रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी ही सफलताओं की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

“महिला मुक्केबाजी के 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रीति ने शानदार प्रदर्शन किया है। खेल में उनका प्रदर्शन लगातार बेहतरीन रहा है। उन्हें इस जीत पर बहुत-बहुत बधाई! भविष्य में भी उनकी ऐसी ही निरंतर सफलताओं की कामना करता हूँ।

#CWG2026″

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »