LIVE

प्रधानमंत्री ने पुरुषों के 80 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता के दौरान अंकुश पंघाल द्वारा प्रदर्शित शक्ति और कौशल की प्रशंसा की।

श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धि कई और युवा मुक्केबाजों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

‘‘2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल पर हमें गर्व है। खेलों के दौरान उनकी ताकत और कौशल वाकई सराहनीय थे। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि यह उपलब्धि कई और युवा मुक्केबाजों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

#CWG2026’’

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »