LIVE

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार श्री गौरांग व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को याद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजराती संगीत जगत के प्रसिद्ध संगीतकार श्री गौरांग व्यास के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गौरांग व्यास ने अपने पिता अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत विरासत को आगे बढ़ाते हुए गुजराती संगीत के क्षेत्र में एक विशिष्‍ट स्‍थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से गुजरात ने एक प्रतिभाशाली रचनाकार को खो दिया है और गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

श्री मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

ગુજરાતી સંગીતજગતના જાણીતા સંગીતકાર શ્રી ગૌરાંગ વ્યાસના અવસાનથી અત્યંત દુઃખ થયું.

પિતા અવિનાશ વ્યાસની સમૃદ્ધ સંગીત પરંપરાને આગળ ધપાવી તેમણે ગુજરાતી સંગીતના ક્ષેત્રમાં પોતાનું આગવું સ્થાન બનાવ્યું હતુંતેમના અવસાનથી ગુજરાતે એક પ્રતિભાશાળી સર્જકને ગુમાવ્યાની લાગણી થાય છેગુજરાતી સંગીતક્ષેત્રે તેમનું અમૂલ્ય યોગદાન હંમેશાં યાદ રહેશે.

સદ્ગતના આત્માની શાંતિ માટે પ્રાર્થના તથા શોકગ્રસ્ત પરિવારજનો અને તેમના વિશાળ ચાહકવર્ગને સાંત્વના

 શાંતિ…!!”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »