प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से सिंगापुर के प्रधानमंत्री महामहिम श्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान स्वीकृत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आर्थिक सहयोग, कौशल विकास, डिजिटलीकरण, सतत विकास, संपर्क सुविधा, स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा जन-संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित आठ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान की आगामी अध्यक्षता के लिए सिंगापुर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग को इसकी सफलता के लिए भारत की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Comments (0)