LIVE

प्रधानमंत्री ने महिला 63 किलोग्राम जूडो में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 63 किलोग्राम जूडो वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्नति शर्मा की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

श्री मोदी ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“जूडो में भारत के लिए और अधिक गौरव!”

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा को हार्दिक बधाई। खेलों के दौरान उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आशा है कि वे अपने सभी आगामी प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करती रहेंगी।

#CWG2026’’

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »