LIVE

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की धरती है। यहां स्थित विश्वप्रसिद्ध विरासत स्थल राज्य की ऐतिहासिक पहचान को और समृद्ध बनाते हैं।

श्री मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से लेकर नवाचार तक, राज्य हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

मध्य प्रदेश के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं।

मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनोवेशन तक, प्रदेश नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है।

मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »