LIVE

प्रधानमंत्री ने ई-जागृति किस प्रकार उपभोक्ता शिकायत की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप देती है पर एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि ई-जागृति उपभोक्ता शिकायत की पूरी प्रक्रिया को डिजिटाइज़ करके कई चुनौतियों का समाधान कैसे कर रही है। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने बताया है कि हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद, ई-जागृति में सुधार किया गया है जिससे उपभोक्ता न्याय को उन क्षेत्रों में शामिल किया गया है जिनमें संरचनात्मक डिजिटल सुधार हो रहा है।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

इस लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad ने विस्तार से बताया है कि ई-जागृति उपभोक्ता शिकायत की पूरी प्रक्रिया को डिजिटाइज़ करके कई चुनौतियों का समाधान कैसे कर रही है।

उन्होंने कहा कि हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद, ई-जागृति में सुधार किया गया है जिससे उपभोक्ता न्याय को उन क्षेत्रों में शामिल किया गया है जिनमें संरचनात्मक डिजिटल सुधार हो रहा है।

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »