प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला एकल (क्लास 4-5) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि यह उनके करियर में एक और पदक और एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने वर्षों तक उनका लगातार शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति अटूट समर्पण वास्तव में सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“एक और पदक, सफलता का एक और नया मुकाम!
एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की एकल (क्लास 4-5) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर @BhavinaOfficial को बहुत-बहुत बधाई। इतने वर्षों तक उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन और खेल के प्रति उनका अटूट समर्पण वास्तव में प्रेरणा है। उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Comments (0)