LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026  आरंभ होने पर भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर अपार गर्व है, जिनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य भावना 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करती है।

श्री मोदी ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 आरंभ होने पर भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएँ।

भारत को अपने असाधारण पैरा-एथलीटों पर अपार गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य भावना 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करती है।

वे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »