प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2026 एशियाई खेलों में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर कुमकुम अनिल मोहोड को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्णायक शूट-ऑफ में उनका धैर्य और संयम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
श्री मोदी ने कुमकुम अनिल मोहोड की निरंतर सफलता की कामना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया;
“एक ऐसा स्वर्ण पदक, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
2026 एशियाई खेलों में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर कुमकुम अनिल मोहोड को बधाई। निर्णायक शूट-ऑफ में उनका धैर्य और संयम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। वह इसी तरह और ऊंचे लक्ष्य हासिल करती रहें! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Comments (0)