LIVE

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोमांचक फाइनल के बाद तीनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता।  उन्होंने तीनों खिलाड़ियों की शानदार सटीकता और टीम वर्क की सराहना की।

श्री मोदी ने विजेता तीरंदाजों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने स्वर्ण पदक जीता। उनकी सटीकता और टीम वर्क का प्रदर्शन शानदार था। हमारे चैंपियन तीरंदाजों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Comments

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »